September 8, 2026

CG- Naxal Encounter,नक्‍सली एनकाउंटर: दंतेवाड़ा-बीजापुर में माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 नक्‍सली ढेर

IMG_20250326_095108

मुठभेड़ में कुल 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद

25 लाख ईनामी माओवादी DKSZCM सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी मुठभेड़ में मारा गया l

INSAS राइफल, 303 राइफल & अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया l

बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैंl

पुलिस अधीक्षक ज़िला दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा बताया गया कि ज़िला दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के सरहदी क्षेत्र में नक्सल कैडरों की उपस्थिति के आसुचना के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान पर दंतेवाड़ा DRG& Bastar Fighters के टीम निकली थी।

अभियान के दौरान आज दिनांक 25/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई।

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 03 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए l

प्रारंभिक तौर पर एक माओवादी की पहचान DKSZCM (Dandakarnya Special Zonal Committee Member) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली (25 लाख ईनामी) निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है।

अन्य दो माओवादियों की पहचान कार्यवाही की जा रही है

मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल,12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री & दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी मौके से बरामद किया गया l

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है । वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l

पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि आस पास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है ।

विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पृथक से दी जाएगी l

436 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts