CG News : बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ के अवैध 15 क्विंटल डोडा चूरा किया जप्त
MOHAMMAD RAJJAB June 8, 2025
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
CG News : बलरामपुर। उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित धनवार बॉर्डर पर बसंतपुर पुलिस ने रविवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है। इस डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली, लेकिन पुलिस की कार्रवाई देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
बता दें कि बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रांची से राजस्थान की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने धनवार बॉर्डर पर नाकाबंदी की। रात करीब 1.30 बजे एक संदिग्ध ट्रक (यूपी 62 टी 4589) को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में 75 कट्टों में भरा 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस की कार्रवाई देख चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने ट्रक सहित 15 क्विंटल डोडा चूरा को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेप रांची से राजस्थान के जोधपुर-बाड़मेर क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। डोडा को ट्रक की बॉडी में गुप्त लॉकर में छिपाया गया था ताकि सामान्य तलाशी में यह पकड़ा न जाए। बसंतपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

