September 8, 2026

कोंटा आईडी ब्लास्ट में एडिशनल एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे जहां शहीद हो गये है वहीं एसडीओपी श्री चंद्राकर, टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

IMG_20250609_140636

सुकमा, छत्तीसगढ़ | सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है। सोमवार सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुन्जे को निशाना बनाया। ब्लास्ट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के लिए कोंटा हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शहीद होने की खबर से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह हादसा कोंटा से लगे चिकवार गुड़ा इलाके में हुआ, जहां खदान में लगे एक पोकलेन को नक्सलियों ने रविवार रात आग के हवाले कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुन्जे, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके की जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से प्लांट की गई IED अचानक फट गई।

इस विस्फोट में न केवल एएसपी गिरपुन्जे गंभीर रूप से घायल हुए, बल्कि साथ में मौजूद थाना प्रभारी और एसडीओपी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

शहीद आकाश राव गिरपुन्जे एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी थे। नक्सल प्रभावित इलाकों में उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की हमेशा सराहना की जाती रही है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने घटना की निंदा करते हुए शहीद अफसर को श्रद्धांजलि दी है और घायल अधिकारियों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

779 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts