October 28, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, 15 जिलों में येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

IMG_20250416_130736

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तत्कालिक अलर्ट जारी करते हुए आगामी तीन घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 15 जिलों में येलो अलर्ट और कुछ संवेदनशील जिलों में जल्द ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जाएगा।

इन जिलों में येलो अलर्ट
रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कवर्धा और सरगुजा।

अगले तीन घंटे में इन जिलों में बारिश की संभावना
कबीरधाम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली और रायपुर में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज सतही हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।

तापमान में आ सकती है बढ़ोतरी
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि संभव है, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा होगा।

290 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts