October 27, 2026

CG News: यस बैंक में 13 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन पर हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब, पूछा… अब तक की जांच में क्या हुआ बताएं

IMG_20250422_150217

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में यस बैंक की एक शाखा में एक ही दिन में करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। सरकार ने जांच के लिए और समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने जांच की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है।

 

CG News: दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब एक खाताधारक के खाते में अचानक किसी अज्ञात स्रोत से भारी राशि ट्रांसफर हुई। प्रभुनाथ मिश्रा नाम के व्यक्ति ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दावा किया गया कि भिलाई के यस बैंक में एक ही दिन में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि कई खातों में ट्रांसफर की गई, जिनका स्रोत और मकसद संदिग्ध हैं।

 

CG News: सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ में इस याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि संदिग्ध खातों की शिनाख्त हो चुकी है और जांच चल रही है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सरकार को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक यह साफ करे कि अब तक की जांच में क्या पता चला है और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

271 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts