October 28, 2026

ईधर सिविल लाईन के दो आरक्षक को एसएसपी से मिलेगा ईनाम और उधर कोनी थाने के दो आरक्षक सस्पेंड 14 अगस्त की रात कोनी थाने से हथकड़ी खोल बलात्कार का फरार आरोपी के मामले में दोनों आरक्षक रविशंकर जगत और प्रदीप कुमार को एसएसपी रजनीश सिंह ने किया सस्पेंड

IMG_20250816_131945

बिलासपुर 18 अगस्त 2025। लापरवाही मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने मामले में दो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल 14 अगस्त की देर रात कोनी थाने से हथकड़ी खोलकर बलात्कार का आरोपी फरार हो गया था। अब इस मामले में एसएसपी ने दो आरक्षकों को दोषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिन दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, उसमें रविशंकर जगत और प्रदीप कुमार शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का नाम स्वरित सिंह था। वो मोपका का रहने वाला था। कोनी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद थाने लाया गया। पुलिस की पूछताछ चल रही थी, इसी दौरान दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का आरोपी थाने से फरार हो गया। 14 अगस्त की देर रात कोनी थाने में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

अब इस मामले में एसएसपी ने आरोपी रविशंकर और प्रदीप को निलंबित कर दिया है। दोनों की लापरवाही को लेकर ये कार्रवाई की गयी है। आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

534 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts