October 30, 2026

निकाय चुनाव के पहले लोरमी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

IMG_20250206_165953

लोरमी 6 फरवरी 2025। निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।जिला उपाध्यक्ष समेत 86 समर्थकों ने भाजपा का थामा दामन,डिप्टी सीएम अरूण साव ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव बुधवार को लोरमी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा कोl संबोधित करते नजर आए।

इस दौरान उनकी मौजूदगी में भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भारती जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं, सारधा जनपद क्षेत्र में दो प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया और भाजपा परिवार में शामिल हुए सीएम अरूण साव ने लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं वार्ड प्रत्याशियों वार्ड 14 से सोहन डड़सेना, वार्ड 15 से सुनील अहिरवार, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर और वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने जनता से भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की इस अवसर पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं मोदी सरकार निःशुल्क चावल उपलब्ध करा रही है।

वहीं साय सरकार महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार ने गरीबों की असली चिंता की है मोदी सरकार ने शौचालय निर्माण, आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से जनता को राहत दी है।

243 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts