October 30, 2026

बड़ी खबर: तांत्रिक केके को भगाने का मददगार यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान ठगबाज श्रीवास्तव ने लिये थे नाम

IMG_20250708_191147

रायपुर 8 जुलाई 2025। यूथ कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। आशीष शिंदे पर घोटाले के आरोपी को भगाने का संगीन आरोप है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी महीनों तलाश के बाद पुलिस ने की थी। आरोप था कि केके श्रीवास्तव को भगाने में कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने मदद की है। रिमांड के दौरान पूछताछ में केके श्रीवास्तव ने आशीष शिंदे का नाम लिया था।
जिसके बाद अब आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों के घोटाले में केके श्रीवास्तव के बाद ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले कल ही केके श्रीवास्तव की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा था। कांग्रेस शासनकाल में काफी धाक रखने वाले कथित तांत्रिक और कारोबारी केके श्रीवास्तव पर करोड़ो की ठगी का आरोप है।

बताया जा रहा है केके श्रीवास्तव ने पूछताछ में 300 करोड़ के ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी की जानकारी जांच एजेंसी को दी है। पूछताछ में ये भी बताया गया है कि केके को भगाने में आशीष शिंदे ने मदद की थी। जिसके बाद आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया गया, आशीष से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि शिंदे ने केके को फरार कराने में मदद की थी। इसके अलावा आरोपी केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था। कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे। केके ने रिमांड में पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने म्यूल बैंक खातों के माध्यम से देशभर से करोड़ों रुपये की ठगी की। उसने यह भी बताया कि वह नकदी में कई बड़े नेताओं को पैसा पहुंचाता था। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले है।

254 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts