September 8, 2026

CG- लव जिहाद: सलमान ने हिंदू युवती को प्यार में फंसाया, फिर शादी के बहाने रहने लगा लिव-इन में, प्रेग्नेंट हुई तो करने लगा प्रताड़ित

IMG_20260127_125921

बिलासपुर 27 जनवरी 2026। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर शेख सलमान पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और युवक ने शादी का आश्वासन दिया। इसी भरोसे पर युवती उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद शादी नहीं हुई।

युवती का आरोप है कि इस दौरान बिना विवाह के उनके दो बच्चे भी हुए। शुरू में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ युवक का व्यवहार बदलता चला गया। पीड़िता के अनुसार, बीते कुछ समय से वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर चापड़ से हमला करने की कोशिश की, जलाने का प्रयास किया और कई बार जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने बच्चों को जबरन अपने पास रख लिया है, जिससे उसकी चिंता और बढ़ गई है। पीड़िता ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को छोड़ दिया, लेकिन वह इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि आरोपी से उसे लगातार जान का खतरा बना हुआ है और पुलिस से उसे पर्याप्त सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा है।
मामले में हिंदू संगठनों की एंट्री के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। संगठनों ने पीड़िता का समर्थन करते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी आरोपों की जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जा रही है। सरकंडा थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। बच्चों से जुड़े आरोपों और कथित हमले की जांच के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

118 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts