October 27, 2026

रविंद्र यादव नाम के व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ की महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को दी जान से मारने की धमकी आरोपी गिरफ्तार

IMG_20250906_155938

रायपुर 6 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मंत्री सहित उनके परिवार के लोगों को जान से मारने व करोड़ो के फर्जी घोटाले में फंसाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश सामने आया है। इस मामले में भटगांव पुलिस ने मंत्री को धमकी देने वाले आरोपी रविन्द्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम भटगांव थाना क्षेत्र का है। घटना की लिखित शिकायत ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में की थी। शिकायत में उसने बताया कि 21 अगस्त की शाम को ग्राम कसकेला के अटल चौक के समीप गांव में ही रहने वाले रविन्द्र यादव पिता गुलकेश्वर यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी कर 40-50 करोड़ के घोटाले में फंसा देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इस धमकी के बाद रवि यादव ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस थाने पहुंचकर की। उसने बताया कि इस धमकी के बाद से वह भी भयभीत है। उधर इस शिकायत की पुष्टि करते हुए भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपी ने किस मकसद से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को लेकर ऐसी धमकी दी, ये अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है।

589 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts