June 15, 2026

जिला सुकमा थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत 01 महिला नक्सली सहित 06 नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना कोंटा क्षेत्र के ग्राम गंगराजपाड़ में ग्रामीण के हत्या की घटना में शामिल थे।

IMG_20250323_193313

थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत 01 महिला नक्सली सहित 06 नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
गिरफ्तार सभी नक्सली थाना कोंटा क्षेत्र के ग्राम गंगराजपाड़ में ग्रामीण के हत्या की घटना में शामिल थे।

सभी नक्सली आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा जायेगा रिमांड में जेल।

नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल कोंटा एवं डीआरजी की विशेष भूमिका।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना कोन्टा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 23.10.2024 को ग्राम गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा की हत्या के घटना में संलिप्त 01महिला नक्सली सहित कुल 06 नक्सलियों की गिरफ्तारी करने में थाना कोंटा पुलिस एव drg बल को सफलता मिला है।
*विदित हो कि मामले में दिनांक 23/10/2024 को माओवादियों द्वारा मृतक गंगराजपाड़ निवासी ताती बुधरा घर से पकड़कर कुछ दूर जंगल में ले जाकर नक्सलीगण एक राय होकर हाथ मुक्का,डण्डा, बण्डा एवं बंदुक के कुन्दे (बट) से मारपीट किये और गले में रस्सी का फन्दा लगाकर दोनों ओर से खिंचकर मृतक ताती बुधरा की हत्या कर दिये, घटना के संबंध में थाना कोन्टा में अपराध 28/2024 धारा 191(1),190(3),140(1),103(1),115(2) भा.न्या.सँहिंता, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी हेतु दिनांक 23.03.2025 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोन्टा श्री भानुप्रताप चन्द्राकर के हमराह थाना कोन्टा एवं डीआरजी टीम ग्राम गंगराजपाड़ की ओर रवाना हुए थे अभियान दौरान ग्राम गंगराजपाड़ में प्रकरण में संलिप्त आरोपी (01) ताती लखमा पिता स्व. ताती गंगा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 43 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (02) कलमू पाण्डू पिता स्व. कलमू जोगा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (03) वंजाम मंगा पिता स्व. वंजाम बण्डी (मिलिषिया सदस्य) उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (04) वेको मासा पिता वेको हुर्रा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (05) वेट्टी हड़मा पिता वेट्टी हिड़मा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) (06) कुमारी ताती सोमड़ी पिता स्व. हिड़मा (मिलिषिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष जाति मुरिया, साकिन गंगराजपाड़ पोस्ट मेहता ग्राम पंचायत मेहता थाना कोंटा जिला सुकमा (छ0ग0) को घेराबन्दी कर पकड़ा गया, जिन्हें आज दिनांक 23.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

प्रकरण के शेष फरार नक्सल आरोपियों की पतासाजी जारी है।

—00—

484 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts