November 3, 2026

तंबाकू नशा मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

IMG-20261103-WA0010_copy_480x640

तंबाकू नशा मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बिलासपुर में माननीय कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शुभा गरेवाल के निर्देशानुसार तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ बीके वैष्णव के नेतृत्व में शासकीय ई. राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम लगरा में तंबाकू नशा मुक्ति युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर NSS के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, उससे उत्पन्न गंभीर बीमारियों तथा तंबाकू छोड़ने के महत्व के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। छात्राओं ने अपने पोस्टर एवं प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही *नशा मुक्त युवा अभियान* के अंतर्गत ग्राम में नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों को समझने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ अनुपम नाहक, डॉ योगेन्द्र चौहान, सुनील श्रीवास सोशल वर्कर, सरपंच महोदय एवं उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विशेष रूप से मुख कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कोटपा अधिनियम 2003 के प्रमुख प्रावधानों एवं तंबाकू नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

कार्यक्रम में युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिवारजनों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने तंबाकू एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस जागरूकता कार्यक्रम, रैली एवं संवाद सत्र के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

संदेश: तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं। नशे से दूर रहें, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करें।

3 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts