October 30, 2026

बिलासा देवी एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम में भी उड़ेंगे विमान एयरपोर्ट को बड़ी सौगात

IMG_20260206_205229

CG News : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट (बिलासा देवी केंवटिन हवाई अड्डा) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरपोर्ट को 3C-VFR से अपग्रेड कर 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में शामिल करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

 

CG News : इस फैसले से अब तक केवल साफ मौसम में सीमित रहे विमान संचालन की बाधा दूर हो जाएगी। IFR (Instrument Flight Rules) की सुविधा मिलने के बाद खराब विजिबिलिटी, बारिश, धुंध और रात के समय भी विमान सुरक्षित रूप से लैंड और टेक-ऑफ कर सकेंगे। इससे बिलासपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और व्यापारिक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

 

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए दूरगामी कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब साल के 365 दिन और हर मौसम में एयरपोर्ट पर विमान संचालन संभव होगा। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

 

CG News : मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन से बिलासपुर और आसपास के जिलों में औद्योगिक निवेश, व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस उपलब्धि के लिए सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का विशेष धन्यवाद किया।

184 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts