October 28, 2026

सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से 24 घण्टे के अंदर चोरो को गिया गया गिरफतार आरोपियो द्वारा नेशनल हाईवे में सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रेलिंग को करते थे चोरी आरोपियो के कब्जे से ई-रिक्शा एवं लोहे के रेलिंग पाईप कीमती 30000 रूपये को किया गया जप्त

IMG_20250520_221350

बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19-05-20025 को प्रार्थी शुभम साहू पिता रामचंद साहू उम्र 20 वर्ष निवासी काठाकोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर, थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनिल बिल्डकॉम में सुरपवाईजर का काम करता है, उनके फर्म के द्वारा एनएच 130 बिलासपुर मुंगेली मार्ग में लोहे का रेलिंग लगाया गया है जिसमें से कानन पेण्डारी के पास लगभग 05 क्विंटल लोहे रेलिंग पाईप को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी कीमत 30000 रूपये है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया। मुखबीर सूचना पर संदेही योगेन्द्र कुमार तिवारी पिता स्व नारायण प्रसाद तिवारी उम्र 32 वर्ष साकिन नया बाजार सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को थाना तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी विकाश बंजारे एवं शेखर यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियो के निशान देही पर ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 बीयू 0453 में भरा चोरी का रेलिंग पाईप कुल कीमती 30000 रूपये जप्त किया गया । सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से 24 घंटे के अंदर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया किया गया ।

विशेष योगदान – निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आर-सुमंत कश्यप, अनुप नेताम

340 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts