October 27, 2026

CG: जंगल में नाबालिग से हैवानियत, रेप के बाद उतारा दिया मौत के घाट, जंगल में नग्न हालत में लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

IMG_20250426_150758

CG Crime : सूरजपुर। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के सेंदरी जंगल में शनिवार सुबह 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की नग्न और लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के गले पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, बच्ची सुबह महुआ बीनने के लिए घर से जंगल गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी, तो जंगल में गए ग्रामीणों ने उसकी नग्न अवस्था में लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह रेप के बाद हत्या का मामला लगता है।

 

CG Crime : जांच के लिए एफएसएल टीम की सहायता ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची के साथ जंगल में और कौन था। आसपास के इलाकों में ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

391 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts