October 30, 2026

17 थानों से जप्त शराब को चकरभाठा थाना परिसर में रोड रोलर से किया गया नष्ट* पुलिस तथा प्रशासन सहित आबकारी विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

IMG_20250305_181142

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर विशेष समिति द्वारा किया गया शराब का नष्टीकरण

17 थानों से जप्त शराब को चकरभाठा थाना परिसर में रोड रोलर से किया गया नष्ट

 

 

*पुलिस तथा प्रशासन सहित आबकारी विभाग के अधिकारी रहे मौजूद*

आज दिनांक 05.03.25 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन पर चकरभाठा थाना परिसर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही में जब्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। जिले के सभी 17 थानों के द्वारा 639 प्रकरणों में कुल 8443.281 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी, जिसका आज नष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। शराब के नष्टीकरण के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री शिव बनर्जी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री छबिलाल पटेल सहित सभी थाना प्रभारी और आबकारी वृत्तों के प्रभारी निरीक्षक शामिल थे।

इस समिति द्वारा इस जब्त शराब के निबटान के लिए स्थान के रूप में चकरभाठा थाना परिसर का चयन किया गया था तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार जब्त शराब का बुलडोजर चलाकर नष्टीकरण किया गया।

 जप्त अवैध शराब का विवरण

• अंग्रेजी शराब – 123.95 लीटर
• देशी शराब – 1640.38 लीटर
• महुआ शराब – 6678.95 लीटर
• कुल जप्त अवैध शराब – 8443.281 लीटर

शराब नष्टीकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री शिव कुमार बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती रश्मित कौर चावला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री छवि लाल पटेल, जिला प्रदूषण विभाग के जूनियर साइंटिस्ट श्री अजय कुमार भगत, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

244 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts