October 27, 2026

17 भैंसों का तस्कर आरोपी शाहरुख कुरैशी निवासी उत्तर प्रदेश को कोटा sdop एवं रतनपुर पुलिस की टीम ने वाहन सहित गिरफ्तार

IMG_20250911_125912

पशु तस्कर को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा क्षेत्र में हो रहे पशु तस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है ।दिनांक 10.09.2025 को रात्रि मे जरिये मुखबिर मोबाईल से सूचना मिली कि रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में रतनपुर की ओर आ रही आयशर वाहन क० सीजी 04******में बिना चारा पानी के मवेशियों को ठूंस ठूंसकर भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा है,आरोपी वाहन आयशर वाहन को पीछा कर रोका गया जिसका चालक गाडी छोड़कर भाग निकला तथा गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति मिला जिनसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शाहरूख कुरैशी पिता इदरीश कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, साकिन दढी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उ०प्र०) का रहना बताया,वाहन की तलाशी ली गई वाहन में कुल 17 नग मवेशी जिसमें 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में गाड़ी के अंदर बिना चारा पानी के ठूस-ठूसकर भरा हुआ मिला, मौके पर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया शाहरूख कुरैशी को उक्त मवेशी रखने खरीदी बिकी करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया आरोपी शाहरूख कुरैशी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथीयों के साथ अपराध कारित करना स्वीकार किया, मेमोरेंडम कथन अनुसार आरोपी के पेश करने पर कुल 17 नग मवेशी जिसमें 13 नग भैसा. 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में कीमती करीबन 595000/- रूपये, 01 आयशर वाहन क० सीजी 04 ••••••••कीमती करीबन 1000000/- रूपये, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 7000/- रूपये, एक विवो कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 7000/- रूपये कुल जुमला कीमती 1609000/- रूपये को समक्ष गवाह के जप्त किया गया, आरोपी द्वारा छ०ग० कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही मे एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व मे थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत, बेलगहना प्रभारी उनी राज सिंह, सउनि पवन सिंह एवं आर.महादेव कुजूर,आर मुकेश सूर्यवंशी,आर.अविनाश शर्मा,आर.योगेश पांडे,आर.अभिषेक कश्यप ,आर.ओमप्रकाश कश्यप ,आर.राजेन्द्र साहू ,आर.हरनारायण नेटी,आर.हरिशंकर चन्द्रा शामिल रहे।

285 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts