October 27, 2026

नाबालिक से बलात्कार का आरोपी बसंत रात्रे कोटा पुलिस की गिरफ्त में

IMG_20251210_160108

 

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर बलात्कार करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहृता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी – बसंत रात्रे पिता नामदास रात्रे, उम्र 20 वर्ष, साकिन लिम्हा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

बिलासपुर विवरण –दिनांक 26.11.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी की पतातलाश हेतु टीम लगायी गई। आरोपी द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर भागकर तुरकाडीह ले गया था। सूचना पर कोटा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा आरोपी बसंत रात्रे को दिनांक 10.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा तोप सिंह नवरंग उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सउनि नहरू राम साहू, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया,आरक्षक ओंकार नेताम, आरक्षक प्रफुल्ल यादव का सराहनी योगदान है।

कोटा पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।

347 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts