October 28, 2026

एनएच-30 की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम, हरीश कवासी के नेतृत्व में प्रदर्शन

file_00000000339881fa92941002c04480a2_copy_506x337_copy_253x168

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में झीरम कैंप के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनएच-30 लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि एनएच-30 बस्तर संभाग की जीवनरेखा है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति सरकार की उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने मांग की कि सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा कांग्रेस जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं हुआ तो भविष्य में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

24 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts