September 8, 2026

आखिर कार कोरबा निगम के 2 सब इंजीनियर पर गिर ही गई गाज पशु ट्राली में Cm और मंत्री के कटआउट ढोने के मामले पर लिया गया एक्शन

IMG_20251103_124346

कोरबा 5 नवंबर 2025। कोरबा में राज्योत्सव की तैयारी के दौरान पशु ट्राली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ ही मेयर का कटआउट ढोने के मामले में निगम कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। कारण बताओं नोटिस जारी करने के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने 2 सब इंजीनियर और एक स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आपको बता दे राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीति गरमा गयी थी।
गौतरलब है कि कोरबा में 2 नवंबर से आयोजित राज्योत्सव की तैयारी के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी चूक कर दी थी। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान निगम के जवाबदार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार के मंत्रियों और मेयर के कटआउट को पशु ट्राली में ढोकर सभा स्थल तक पहुंचाया गया था। सोशल मीडिया में जब ये फोटो वायरल हुआ, तो निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम के अफसरों के इस कृत्य पर जमकर नाराजगी जतायी थी।
जिसके बाद निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस मामले में एक्शन लेते हुए लापरवाही बताते हुए निगम के उप अभियंता अश्विनी दास, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाइत और उप अभियंता अभय मिंज को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने के बाद आज निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दोनों उप अभियंता सहित स्वच्छता निरीक्षक को इस गंभीर लापरवाही का दोषी पाया। जिसके बाद उन्होने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

165 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts