October 28, 2026

स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू की गंदी करतूत टॉयलेट में छुपा रखा था मोबाइल

IMG_20250702_183036

रायपुर 2 जुलाई। राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक को महिला टॉयलेट में छुपकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घिनौना कृत्य तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी स्थित मिडिल स्कूल का है।मंगलवार को स्कूल की एक महिला शिक्षक जब टॉयलेट गईं तो उनकी नजर वहां रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। मोबाइल चालू था और उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी। महिला शिक्षक ने तुरंत स्टाफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। वो संकुल समन्वयक भी हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि यह मोबाइल किसी और का नहीं, बल्कि स्कूल के प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू (44) का है।पूछताछ में आरोपी ने पिछले दो महीनों से लगातार महिला टॉयलेट में मोबाइल रखकर वीडियो बनाने की बात कबूल की है। वह वीडियो को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में ट्रांसफर कर बाद में देखा करता था।

महिला शिक्षकों ने दिखाई हिम्मत
घटना से सदमे में आई महिला शिक्षकों ने तिल्दा नेवरा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराएं 66D, 77, और IPC की धारा 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मोबाइल की प्रारंभिक जांच में वीडियो डिलीट पाए गए हैं, लेकिन सबूत जुटाने के लिए मोबाइल को साइबर सेल भेजा गया है।
इस घटना के सामने आने के बाद महिला शिक्षक बेहद डरी हुई हैं, और अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने में हिचक महसूस कर रहे हैं। स्कूल का माहौल भय और अविश्वास से भर गया है।

235 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts