October 28, 2026

दर्रीघाट हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में घुसी अनियंत्रित ट्रक बच्चों की चल रही थी क्लास बड़ी दुर्घटना टली

IMG_20250629_002307

बिलासपुर 28 जून 2025। स्कूल में आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। तेज रफ्तार ट्रक एक स्कूल की दीवार से जा टकरायी। हादसे के वक्त कक्षाएं चल रही थी। काफी बच्चे कक्षा में मौजूद थे। घटना बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने शासकीय हाईस्कूल दर्रीघाट की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और स्कूल परिसर में घुस गया।
घटना के वक्त स्कूल में कक्षा चल रही थी, लेकिन सौभाग्यवश बच्चे समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक सीधे स्कूल की दीवार तोड़ते हुए अंदर क्लासरूम तक पहुंच गया।

घटना के बाद स्कूल स्टाफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्कूल प्रबंधन की सतर्कता और बच्चों की तेजी से प्रतिक्रिया ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रबंधन द्वारा घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने स्कूल की बाउंड्रीवॉल की मजबूती और सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर सवाल उठाए हैं।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन स्कूलों के आसपास के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।

252 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts