September 8, 2026

त्रिलोक श्रीवास ने कहा मेरे परिवार ने डेढ़ दर्जन चुनाव जीत है जनता ने जिताया है मैं कोई भी चुनाव कांग्रेस के सिंबाल से नहीं जीता हूं बिलासपुर में मबदल सकता है महापौर के प्रत्याशी का नाम

IMG_20250129_004902

Bilaspur/ जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बवंडर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जैसे तैसे कांग्रेस ने अपने महापौर पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल कर प्रमोद नायक को कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी तय किया, पर इसी बीच कांग्रेसी नेता त्रिलोक श्रीवास के बयान ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है, त्रिलोक का कहना है कि पार्टी ने अभी किसी और व्यक्ति को कांग्रेस महापौर पद का प्रत्याशी को टिकट दे दी है,अभी बी फार्म नहीं आया है, 31 तारीख भी फॉर्म जमा करना होता है, और त्रिलोक को पूरा विश्वास है कि उनके नाम से भी फार्म आएगा, उन्होंने कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है,जिससे कुछ नहीं छुपा है, और मीडिया भी जानती है. कि बिलासपुर में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिलासपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची 12 घंटे में तीन बार परिवर्तित होती है।

जब पार्षद प्रत्याशी की टिकट बदल सकती है तो मेयर की भी बदल सकती है (त्रिलोक)

त्रिलोक ने कहा कि यदि कोई पार्षद कमजोर था तो उसको टिकट क्यों दिया, और जब उसको टिकट दे दिया तो काटना क्यों था? यदि पार्षद प्रत्याशियों की टिकट परिवर्तित हो सकती है, तो महापौर का टिकट भी हो बदल सकती है। त्रिलोक ने कहा कांग्रेस का इतिहास रहा है,कि कांग्रेस बी फॉर्म आखिरी अवसर में चेंज होता जाता है,उन्होंने कहा अभी भी दिल्ली में ऐसी चर्चा चल रही है, कि पार्टी विचार कर रही है और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कहा है, कि आप नामांकन दाखिल कर दो, त्रिलोक ने कहा कि 31 तारीख के बाद अगर मुझे टिकट नहीं मिलता है तो जो मेरे समर्थक है और हजारों की संख्या में मेरे साथ आए लोग जो निर्णय लेंगे उसी के हिसाब से मैं निर्णय लूंगा।

207 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts