September 14, 2026

ग्राम पंचायत लमेर में कोटा पुलिस की रेड आदतन शराब विक्रेता दो आरोपी को 19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्ता

IMG_20251013_174210

थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जप्त की है।

आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

विवरण –दिनांक 12.10.2025 के शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमेर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर आरोपी दिलहरण मार्को पिता मंतु मार्को उम्र 36 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 09 लीटर महुआ शराब 02.जवाहर केंवट पिता स्व.मेलूराम केंवट उम्र 55 साल साकिन लमेर थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जुमला 19 लीटर महुआ शराब कीमती 3800 रुपए बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपीयों को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

445 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts