October 6, 2026

यूपी की पुलिस को राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने किया गिरफ्तार केश से नाम हटाने के वेवज में मांगे थे 4 लाख रुपये 2.80 लाख में हुआ सौदा तै चारों पुलिसकर्मी जाएंगे जेल

file_00000000bb4c820884d879eb7a77d7fb_copy_614x409

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सीकर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया।
इनमें एक सब-इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और तीन कांस्टेबल—पवन त्रिपाठी, सोहनलाल और गौरव चारग शामिल हैं। ये सभी अयोध्या साइबर क्राइम थाने में तैनात बताए गए हैं।


आरोप है कि एक साइबर क्राइम केस में शिकायतकर्ता के भाई का नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।
ACB की शिकायत-सत्यापन कार्रवाई के दौरान ₹4 लाख की मांग सामने आई और बातचीत के बाद रकम ₹2.80 लाख तय हुई।
इसके बाद ACB ने ट्रैप लगाया। आरोप है कि कांस्टेबल सोहनलाल ने ₹2.80 लाख स्वीकार किए, जिसके बाद मौके पर चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्टों के अनुसार पुलिसकर्मी अयोध्या से राजस्थान के सीकर पैसे लेने पहुंचे थे।

24 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts