July 30, 2026

जिला सुकमा के कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के “ऑर्डिनेंस फैक्ट्री” सुरक्षाबलों द्वारा किया गया ध्वस्त।

IMG_20250927_123715

जिला सुकमा के कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों के “ऑर्डिनेंस फैक्ट्री” सुरक्षाबलों द्वारा किया गया ध्वस्त।

नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री किया गया बरामद।

नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति पहुंचाने की नीयत से हथियार एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री किया जा रहा था संचालित।

सुरक्षा बलो द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों को गहरा नुकसान हुआ है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्यवाही और होगी तेज।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में जिला बल सुकमा एवं कोबरा 203 वाहिनी संयुक्त रूप से रही भूमिका।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 26.09.2025 को कैम्प मेट्टागुड़ा से जिला बल एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम ईरापल्ली, कोईमेंटा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान दिनांक 26.09.2025 को लगभग 11:00 बजे ग्राम कोईमेंटा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से संचालित हथियार एवं विस्फोटक सामग्री निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त करते हुए ,नक्सलियों द्वारा हथियार निर्माण व विस्फोटक तैयार करने हेतु प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया एवं नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम किया गया,इसके बाद सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित गस्त सर्चिंग करते हुए कैंप वापस हुई।

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण-

01. वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01 नग

02. बेंच वाइस – 03 नग

03. बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02 नग

04. बीजीएल शेल (खाली) – 12 नग

05. बीजीएल हेड्स – 94 नग

06. हैंड ग्राइंडर मशीन – 01 नग

07. लकड़ी के राइफल बट – 06 नग

08. भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01 नग

09. भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01 नग

10. सोलर बैटरी – 04 नग

11. बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01 नग

12. गैस कटर हेड्स – 02 नग

13. डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03 नग

14. मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06 नग

15. स्टील वाटर पॉट्स – 02 नग

16. एल्युमिनियम पॉट – 01 नग

17. आयरन कटर व्हील्स – 06 नग

18. टैपिंग रॉड – 01 नग

19. आयरन स्टैंड – 01 नग

20. स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80 नग

21. आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा

191 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts