September 15, 2026

बीजा में तखतपुर पुलिस की रेड 47 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

IMG_20250215_173757

बिलासपुर अवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार !

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनाँक 14.02.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बीजा जोगीसागर तालाब के पास अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर देवेश सिंह राठौर के नेत्तृव मे टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एव कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकडकर मौके पर पूछताछ पर अपना नाम योगेश ऊर्फ लालू अनुरागी सूर्यवंशी पिता नंद कुमार सूर्यवंशी उम्र 27 साल निवासी बीजा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया तथा उसके कब्ज से 03 नग 15 लीटर क्षमता वाली पीला रंग के प्लाास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग प्लास्टिक झोला में रखा 01 नग दो लीटर क्षमता वाली हरा रंग का प्लास्टिक बॉटल में भरा हुआ 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 47 लीटर कच्ची महुआ शराब , जुमला किमती 4700 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे- प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, प्रकाश सिंह ठाकुर, आकश ‍निषाद, ‍ कलेश्वर यादव, अश्वनी पटेल का विशेष योगदान रहा।

342 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts