November 1, 2026

दिल्ली में मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार मार्च प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली के नेतृत्व में कांगश के जांबाज कार्यकर्ताओं ने बुलन्द की आवाज

file_000000000a2881fa9621e97fc5bc5d9a_copy_614x409

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर विशाल आंदोलन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की।


इस आंदोलन में ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मकसूद अली और उनके साथी कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
दिल्ली में आयोजित इस मार्च में देशभर से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सैयद मकसूद अली और उनके साथियों की भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया।
रिपोर्ट: मोह. रज्जब, पत्रकार बिलासपुर 

99 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts