October 30, 2026

CG:चोरों की हिम्मत तो देखो डिप्टी कलेक्टर के घर किया चोरी सामने में है SP बंगला सुरक्षा पर उठे सवाल

IMG_20250613_163922

अंबिकापुर 13 जून 2025। शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के इस पॉश इलाके में स्थित डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर के घर से करीब 1 लाख रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई है, उसके ठीक सामने पुलिस अधीक्षक (SP) का निवास है, और कॉलोनी को शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है।

इस घटना ने रात्रि गश्त और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑफिसर्स कॉलोनी में ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

311 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts