September 8, 2026

लालरंग की जप्ती गांजे के बोरी से 3 पैकेट गांजा चोरी करने वाला आरक्षक विजय धुरंधर को ssp विजय अग्रवाल ने किया बर्खास्त

IMG_20250427_175529

दुर्ग 27 अप्रैल 2025। दुर्ग जिले में गांजा तस्कर को पकड़ने के बाद जब्त गांजे में सेंध लगाने वाले पुलिस कांस्टेबल को एसएसपी ने बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दे जब्त गांजा में से एक बोरी गांजा गायब करने वाले आरक्षक को पूर्व एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पहले ही सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद अब इस पूरे प्रकरण पर सख्त कदम उठाते हुए SSP विजय अग्रवाल ने आरोपी आरक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। गौरतलब पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ रहे आरक्षक विजय कुमार धुरंधर और डायल 112 की टीम में चलता था। 3 मार्च 2025 को डायल 112 में ड्यूटी के दौरान उसे एक गांजा तस्करों की एक इवेंट मिला था। जिसमें बताया गया था कि एक वाहन में कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस जवान विजय कुमार धुरंधर ने गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गयी। कार की जांच में पुलिस ने दो सफेद रंग की बोरी और एक लाल रंग की बोरी सहित कुल 3 बोरियों में गांजा के पैकेट बरामद किये थे।

जब्त किये गये गांजे में से आरक्षक विजय ने लाल रंग की बोरी में रखे तीन पैकेट गांजा को चालक अनिल कुमार टण्डन के साथ मिलकर झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पुरानी भिलाई थाना ले जाकर गांजा का प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद आरक्षक विजय ने चालक के साथ वापस दोबारा उसी स्थान में पहुंचा, जहां उन्होने गंाजे को छिपा रखा था, वहां से गांजे की बोरी उठाकर उसे औंधी स्थित मकान में छिपाकर रख दिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने खोल दी थी पोल
पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों से जब पुलिस ने गांजा तस्करी के संबंध में सख्ती से पूछताछ शुरू की गयी। तब आरोपियों ने पुलिस कांस्टेबल द्वारा गांजा चोरी करने की खुलासा कर दिया गया। आरोपियों ने जब पुलिस कार्रवाई की सच्चाई बताई, तो थाना प्रभारी ने मामले की जांच की और फिर डायल 112 के चालकर अनिल टण्डन से सख्ती से पूछताछ किया गया। इसके बाद चालक अनिल टंडन की निशानदेही पर आरक्षक के घर से एक बोरी गांजा जब्त किया गया।

इस खुलासे के बाद दुर्ग के तत्कालीन एसपी के निर्देश पर आरोपी आरक्षक और चालक अनिल टंडन को तत्काल निलंबित कर अपराध दर्ज करने का आदेश दिया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस पूरे प्रकरण में अब दुर्ग के नये एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले पर संज्ञान लिया और आरक्षक की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

337 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts