कोटा थाना एवं एसीसीयू की बड़ी कार्यवाही भारी मात्रा में स्कॉर्पियो वाहन से 18 पेटी गोवा मारुति आर्टीका से16 पेटी गोवा अवैध शराब जप्त सभी आरोपी गिरफ्तार
MOHAMMAD RAJJAB February 3, 2025
नशे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का *’’प्रहार’’* सप्लाॅयर व खरीददार को किया गया गिरफ्तार, अवैध शराब का जखीरा बरामद।
*ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना कोटा पुलिस की नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही।*
*अवैध शराब तस्करी करते 05 आरोपी गिरफ्तार जिनके कब्जे से *मध्य प्रदेश की 35 पेटी अंग्रेज़ी शराब* *कीमती करीब 2.5 लाख रू किया गया बरामद*
दो चार पहिया वाहन आर्टिका एवं स्कॉर्पियो सहित चार मोबाइल भी हुए जब्त कुल जुमला रकम लगभग 21 लाख*
*आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व नगर पालिका चुनावी दृष्टीकोण से बिलासपुर पुलिस द्वारा की जा रही नाकाबंदी व सघन चेकिंग*
आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर जोड़ी जाएंगे संगठित अपराध की धाराएं
*गिरफ्तार आरोपी:-*
01. शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
02. सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
03. दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
04. दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
05. नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.)*

01. स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 900 नग।
02. मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब।
कुल 800 नग जुमला कुल 306 लीटर शराब कीमती 2.5 लाख रू
03. दोनो वाहनो की कीमती करीब 18 लाख रू
04. मोबाईल फोन 04 नग कीमती 20 हजार रू।
*कुल कीमती करीब 21 लाख रू*
विवरण:-
मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही दौरान थाना कोटा व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) टीम द्वारा दिनाॅक 02.02.2025 को अवैध रूप से नशे की सामग्री परिवहन करते घटना स्थल कोटा बिलासपुर मेन रोड मौहारखार के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी व मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 35 पेटी कीमती करीब 2.5 लाख रू बरामद किये गये , मौके पर आरोपियों से पुछताछ पर नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा के लिये उपरोक्त शराब लाना बताये। घटनाक्रम में स्कार्पियो वाहन से आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव व सोनू गुप्ता तथा मारूती अर्टीगा वाहन से आरोपी दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता व दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता सभी निवासी चिरमिरी तथा खरीददार नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.) के विरूद्ध थाना कोटा में अपराध क्रमांक 98/2025 धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरी. राजेश मिश्रा ACCU, थाना प्रभारी कोटा उप निरी. राज सिंह, उप निरी. अजहरउद्दीन ACCU , सउनि ओंकार बंजारे, प्र. आर देवमुन पुहुप, प्र आर सनत पटेल, आर. दीपक उपाध्याय, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, अजय सोनी, भोप सिंह साहू की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

