November 18, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: पत्रकार बनकर 8 राज्यों के सरपंचों से वसूली, भोपाल से 4 युवतियां गिरफ्तार; 35 महिलाओं का गैंग बेनकाब!

file_00000000a14c8211bdefbc280d88a1e3_copy_561x701_copy_420x525

भोपाल | लालबत्ती न्यूज़ ब्यूरो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अखबार और फर्जी कॉल सेंटर की आड़ में अवैध वसूली करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित कॉल सेंटर पर दबिश देकर मुख्य आरोपी मोनिका सूर्यवंशी और उसकी बहन समेत 4 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह राजधानी भोपाल के तीन अलग-अलग इलाकों (हर्षवर्धन नगर, निशातपुरा और एमपी नगर जोन-1) से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। गिरोह की युवतियां खुद को पत्रकार बताकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कुल 8 राज्यों के सरपंचों, पंचायत सचिवों और ग्रामसेवकों को फोन करती थीं। वे पहले विज्ञापन के नाम पर पैसों की मांग करती थीं और पैसे न देने पर भ्रष्टाचार की झूठी खबरें चलाने की धमकी देकर उनसे अवैध वसूली (ब्लैकमेलिंग) करती थीं।
जांच में हुए बड़े खुलासे:
• 35 महिलाओं का नेटवर्क: पुलिस छापेमारी में सामने आया कि इस कॉल सेंटर नेटवर्क में करीब 35 महिलाएं वेतन पर काम कर रही थीं। अकेले हर्षवर्धन नगर के दफ्तर में 27 लड़कियां सक्रिय थीं।
• 12 हजार नंबरों का डेटा: आरोपियों के पास से 8 राज्यों के लगभग 12,000 सरपंचों और ग्रामसेवकों के मोबाइल नंबर मिले हैं। इसके अलावा 618 रजिस्टर भी बरामद हुए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।
• अलग-अलग बोलियों की ट्रेनिंग: ठगी और वसूली के लिए इन युवतियों को बकायदा अलग-अलग राज्यों की स्थानीय भाषाओं और बोलियों की ट्रेनिंग देकर कॉल करवाए जाते थे, ताकि जनप्रतिनिधि आसानी से उनके झांसे में आ जाएं।

126 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts