October 27, 2026

27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक बिलासपुर से गुजरने वाली 53 ट्रेनें रद्द,

file_0000000054f081fab3eba84ca2fd1ed9_copy_512x768

Bilaspur Railway News: रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की 53 ट्रेनें रद्द रहने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 2 ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा और 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

इस काम के कारण ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने की बात कही गई है। ऐसे में बिलासपुर और आसपास के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख और रूट पहले से जांच लेना चाहिए।

झारसुगुड़ा यार्ड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और सिग्नलिंग से जुड़ा काम अलग-अलग चरणों में होना है। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस NTES या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें।

#BilaspurNews #SECR #TrainCancelled

10 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts