October 5, 2026

नवागढ़ थाना घेराव – सतनामी समाज का आक्रोश,,, बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आज सतनामी समाज का गुस्सा फूट पड़ा।

IMG_20260125_145219

बेमेतरा 26 दिसंबर को ग्राम पेंड्री में समाज के दो युवकों के साथ हुई बेरहमी और बंधक बनाकर मारपीट के मामले में, एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित समाज के सैकड़ों लोगों ने आज नवागढ़ थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूरा मामला 26 दिसंबर का है, जहां ग्राम पेंड्री में दो युवकों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया था इस मामले में 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन घटना के 30 दिन बाद भी एक भी गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में भारी नाराजगी है। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं थाने में भारी भीड़ और तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन उग्र रूप लेगा,,,,

 

103 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts