September 8, 2026

CBI Raid : रेलवे ठेकेदार भी CBI के रडार में उनके घर पड़ी सीबीआई की रेड, भ्रष्टाचार की जांच में दस्तावेज जब्त…

IMG_20250426_123325

CBI Raid : बिलासपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बिलासपुर में रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी प्रमुख ठेकेदार कंपनी झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कार्यालय पर छापेमारी की। 8 से 10 सदस्यीय CBI टीम ने कंपनी के दफ्तर में दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की, साथ ही कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कीं। यह कार्रवाई रेलवे के बड़े निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है।

 

CBI Raid : सूत्रों के मुताबिक, झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर डिवीजन सहित देशभर में कई रेलवे प्रोजेक्ट्स में करोड़ों रुपये के ठेके मिले हैं, जिनमें पेंड्रा रोड से अनुपपुर तक तीसरी लाइन का निर्माण भी शामिल है। CBI को इन प्रोजेक्ट्स में फर्जी बिलिंग, अनुचित भुगतान और गुणवत्ता में कमी जैसे गंभीर आरोपों की शिकायतें मिली थीं।

 

CBI Raid : छापेमारी के दौरान कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड्स की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, CBI ने अभी तक इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रेलवे ठेकों में भ्रष्टाचार के व्यापक नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

313 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts