October 28, 2026

CG News : कलेक्टर ने 7 तहसीलदारों को जारी किया शोकॉज नोटिस, दी निलंबन की चेतावनी… बता दें कि राज्य सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है।

IMG_20250311_205707

CG News : बिलासपुर। जिले के 7 तहसीलदारों को ऑनलाइन कृषक पंजीयन में ढिलाई बरतने के कारण कलेक्टर अवनीश शरण ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने इन तहसीलदारों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है और निलंबन की चेतावनी भी जारी की है। बता दें कि राज्य सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है।

 

CG News : इस कार्य में जिले के 7 तहसीलदारों ने ढिलाई बरती, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों और प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह कार्रवाई की। नोटिस जारी किए गए तहसीलदारों में बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी, सीपत, सकरी और तखतपुर तहसीलदार शामिल है।

 

CG News : कलेक्टर अवनीश शरण ने सभी तहसीलदारों को आपसी तालमेल के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि तहसीलदारों ने 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

284 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts