October 30, 2026

CG Crime : दुश्मन चाचा ने कर दी अपने ही सगी भतीजी की हत्या इस हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी।

IMG_20250407_213103

CG Crime : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आज शाम दुर्ग पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी बच्ची का सगा चाचा सोमेश यादव है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी।

 

CG Crime : शुरुआती जांच में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से सोमेश यादव ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। दुर्ग पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी जांच के दायरे में है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया था।

 

CG Crime : इनमें से सोमेश यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर चिह्नित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर इस मामले की गुत्थी सुलझाई। इस खुलासे के बाद बच्ची के परिवार और स्थानीय लोगों में गम और गुस्से का माहौल है।

324 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts