July 25, 2026

मंत्री के करीबी भाजपा नेता कर रहे है जुआ का संचालन रोज होता है 20 से 25 लाख का जुआ क्या इस बात की भनक तक नहीं पुलिस को या फिर मंत्री जी का करीबी है इस वजह से उस पर नहीं हो रही है कार्यवाही अब देखना होगा कि इस नेता पर कब पड़ती है पुलिस की नजर

IMG_20250423_005053

एमसीबी,23 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। जुआ एक ऐसा व्यवसाय बन गया है जिसे लोग अब बेरोजगारी की आड़ में खेलना या खिलाने के व्यापार के तौर पर करने लगे हैं, लोगों का यह एक तर्क है कि अब नौकरी है नहीं बेरोजगारी इतनी है कि पेट चलाने के लिए जुआ खेलना या खिलाना ही अब एक कमाई का जरिया बन गया है, पर इस सोच में कितनी विडंबना है कि जुआ खेलने के वक्त और खिलाने के चक्कर में कई नुकसान है उस नुकसान की फिक्र बिना किए सिर्फ रोजगार की चिंता ही जुआ को बड़े स्तर के व्यापार के रुक में स्थापित कर चुकी है, जहां जीतने वालों की संख्या 1 प्रतिशत होती है और हारने वालों की संख्या 99 प्रतिशत होती है, 99प्रतिशत लोग जुए में हारने के बाद एक नए अपराध को जन्म देते हैं कहीं से कर्ज लेते हैं ताकि वह फिर से हारी हुई राशि जीत सकें या अपनी हार को जीत में बदल सके, वहीं इसके लिए गलत काम या चोरी करने से भी जुआड़ी बाज नहीं आते और किसी तरह भी फिर पैसे लाते हैं और फिर जुआ खेल कर हारते हैं यह सिलसिला चलता जा रहा है इसमें कोई मालामाल हो रहा है तो कोई आत्महत्या की राह पर अपने आप को ले जा रहा है, और ऐसी चीजों को प्रमोट कहीं ना कहीं वर्तमान की पुलिस व्यवस्था व राजनीतिक व्यवस्था कर रही है यह कहना कहीं से गलत नहीं होगा ऐसे ही अभी जानकारी सूत्रों से मिली है की एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के हल्दीबाड़ी पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है जुआ खिलवाने वाला कोई और नहीं है बल्कि वर्तमान में ही भाजपा से महापौर पद की दावेदारी करने वाला एक व्यक्ति है जो अपने आप को मंत्री का करीबी भी बताता है और इस करीबी के नाते पुलिस पर दबाव बनाकर इस जुए फड़ का संचालन करता है ऐसी अब चर्चा उस क्षेत्र में आम हो चुकी है यह बात सभी को पता है सिर्फ किसी को नहीं पता है तो पुलिस को जो उनकी वजह से बदनाम हो रही है तो वही वह मंत्री जी को जो उसके ऊपर काफी भरोसा करते हैं। चिरमिरी क्षेत्र में हल्दीबाड़ी, बड़ीबाजार, डोमनहिल एवं आसपास के क्षेत्रों में जगह बदल बदलकर रोजाना हो रहा है लाखों का जुआ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जो अपने आपको मंत्री का करीबी खुद को बताते है उसके संरक्षण में हो रहा है जुआ।
सूत्रों के अनुसार कभी कभी खड़गवां थाना के बंजारीडांड, सिटीपाथर में भी जुए फड़ का संचालन बीच बीच में किया जाता है। इस जुए के खेल में बैकुंठपुर, चरचा, सिरमीना, श्रीनगर, खड़गवा एवं मनेंद्रगढ़ के जुआरी होते हैं शामिल। रोजाना लगभग 15-20 लाख का होता है जुआ। चिरमिरी में पहले भी पूर्व कांग्रेस शासनकाल में भी जुआ फड़ का संचालन होता था तब जुए फड़ का संचालन तत्कालीन सत्ता से जुड़े लोग करते थे और अब सत्ता परिवर्तन उपरांत वर्तमान सत्ता से जुड़े लोग जुए फड़ का संचालन कर रहे हैं जो सूत्रों का दावा है। पुलिस भले ही इस बात से अनभिज्ञ है लेकिन आम जनता यह जानती है कि कहां कहां जुए फड़ का संचालन हो रहा है ऐसा बताया जा रहा है , वैसे चिरमिरी में जुए फड़ का संचालन कई ऐसे एसईसीएल के क्वार्टरों में होता है जिनमें अब कोई नहीं रहता वहीं जब यह जुआ फड़ बंजारीडांड के जंगलों में होता है तब पेड़ो के नीचे जंगलों में होता है,वैसे बताया यह भी जाता है कि मंत्री जी का खास खुद को बताकर उक्त भाजपा नेता बड़े पैमाने पर जुए फड़ का संचालन करता है और पुलिस को इसी बात का वह भय भी दिखाता है कि वह मंत्री जी का खास है ,वैसे बड़ी अजीब स्थिति है जहां खुद को महापौर के पद के काबिल मान रहा था उक्त भाजपा नेता और शहर विकास की जिम्मेदारी निभाने की जिम्मेदारी मांग रहा था वह अब जुआ फड़ संचालित कर रहा है शहर के साथ ही आसपास के जिले के लोगों को वह जुए की लत दिलाकर बर्बाद कर रहा है,अब इसी बात से समझा जा सकता है कि यदि गलती से शहर के विकास की जिम्मेदारी उसे मिली होती वह शहर को बर्बाद कर देता और पूरे शहर में ही जुआ फड़ संचालित कर देता या इसे ही वह शहर का मुख्य व्यवसाय बना देता। वैसे मंत्री जी मामले में संज्ञान लेकर जुआ फड़ संचालन बंद कराएंगे यह सभी को उम्मीद है जो इस व्यवसाय से शहर का विनाश मान रहे हैं।

287 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts