May 22, 2026

सुकमा=सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत=188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा स्कूल के छात्र छात्रों को स्कूल बैग लेखन सामग्री का किया गया वितरण

IMG_20250303_205633

सुकमा छत्तीसगढ़ 188 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा पालेम, जिला सुकमा में 02 मार्च 2025 को अपने परिचालनिक क्षेत्र के अंतर्गत सुदुरवर्ती नक्सल ग्रस्त क्षेत्र पालेम, सेन्द्रापाल, जगुमुण्डा एवं डोकरीपारा के ग्रामीणों हेतु सिविक एक्सन कार्यक्रम एवं मुफ्त मेडिकल कैम्प का आयोजन श्री राकेश अग्रवाल, महानिरीक्षक सीआरपीएफ छ0ग0 सेक्टर के निर्देशन एवं श्री हरजिंदर सिंह, उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन एवं श्री भवेश चौधरी कमाण्डंेट-188 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में तथा श्री के0 के0 चन्द्रा सहा0 कमाण्डेंन्ट, श्री केएच0 जोयचन्द्र सिंह सहा0 कमाण्डेंन्ट, श्री अमर सिंह मीणा सहा0 कमाण्डेंन्ट, वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डा0 राहुल चद्रन आर0पी0 एवं बी/188 बटा0 के अधीनस्थ अधिकारी, जवानों एवं सरपंच पालेम श्री भुपेन्दर मण्डावी तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।
सिविक एक्सन कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, लेखन सामग्री, ग्रामीणो को विभिन्न वस्तुएं जैसे- साईकल, साड़ी, चप्पल, कम्बल,गैती, फावड़ा, लूंगी, तावेल, बर्तन, सोलर लालटेन, पानी की टंकी, आदि तथा युवाओं को खेल-कूद सामग्री ( किक्रेट किट, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट तथा फुटबॉल) एवं ग्राम पंचायत भवन पालेम में ग्रामीणों के लिए एल.ई.डी. टी0वी0-32 इंच इत्यादि सामानों का वितरण किया गया

तथा मुफ्त मेडिकल कैम्प के तहत डा0 राहुल चद्रन आर0पी0 188 बटा0 सीआरपीएफ के द्वारा ग्रामीणो के स्वास्थ्य की मुफ्त जॉच कर दवाईयो का वितरण किया गया। इसमे आस पास के ग्राम- सेन्द्रापाल, जगुमुण्डा, डोकरी पारा के 500 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुये।
इस अवसर पर श्री भवेश चौधरी कमाण्डंेट-188 बटालियन सीआरपीएफ ने अपने संबांेधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्रवासियो और सुरक्षा बलो के बीच मधुर संबंध, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिल रहा है, सीआरपीएफ की मंशा है कि स्थानीय समुदायो को बुनियादी सुविधाऐ उपलब्ध कराना एवं शिक्षा,स्वास्थ और कौशल विकास को बढ़ावा देना जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोडना एवं नक्सलवाद से दुर रखना है । यह सिविक एक्सन का कार्याक्रम केवल सुरक्षा का मुद्दा हल करने तक सीमित नही है ,बल्कि सामाजिक आर्थिक विकास और स्थानीय लोगो के सशक्तिकरण का भी माध्यम है ।

ग्रामीणांे व अध्यापको एवं छात्र -छात्राओ का कहना था कि सीआरपीएफ द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे हमें बेहतर लाभ मिल रहा है। सभी ग्रामवासियों अध्यापकों एवं छात्र-छात्राए सीआरपीएफ के कार्यप्रणाली से बहुत खुश थे। ग्रामीणों, युवाओ एवं छात्र-छात्राओं को वितरीत किये गये सामानों से अत्यन्त प्रसन्न नजर आए और ग्रामिणों नें सीआरपीएफ की इस कार्य की सराहना किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए स्कूल के छात्र-छात्राओ एवं ग्रामिणों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था करवाया गया।

 

222 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts