दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नंबर 01 में सक्रिय 04 हार्डकोर नक्सली सहित कुल 18 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छ0ग0 शासन द्वारा कुल 39 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।
MOHAMMAD RAJJAB May 27, 2025
छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।
आत्मसमर्पित 02 पुरूष पर 08-08 लाख, 01 पुरूष एवं 01 महिला नक्सली पर 05-05 लाख, 06 पुरूष पर 02-02 लाख, एवं 01 पुरूष नक्सल 01 लाख कुल 39 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।
नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा. सुकमा, रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा, सुकमा, जगदलपुर, सीआरपीएफ 80, 212, 219 वाहिनी एवम् 203 कोबरा वाहिनी के आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।
जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 18 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 27.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री सुरेश सिंह पायल, द्वितीय कमान अधिकारी डीआईजी ऑफिस सुकमा, श्री पुरूषोत्तम कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 80 वाहिनी सीआरपीएफ जगदलपुर, श्री अनुराग राज, द्वितीय कमान अधिकारी 219 वहिनी सीआरपीएफ, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा , श्री अमरजीत गुप्ता, उप कमांडेंट डीआईंजी ऑफिस जगदलपुर, एवम् निरी.सुरेंद्र सरकी , कोबरा 203 वाहिनी, निरीक्षक अजित सिंह 212 वहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।
*उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 ’’ के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।*
आत्मसमर्पित नक्सलियों का पदवार एवं ईनाम का विवरण निम्नानुसार है:-
01.मड़कम आयता पिता स्व. जोगा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मारोकी उस्कोनपारा थाना गादीरास जिला सुकमा वर्तमान निवास एर्रनपल्ली पेद्दाबूण्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ.ग.), पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्शन ‘‘बी’’ का पीपीसीएम,ईनामी 08 लाख सोर्स
नक्सल सेल सुकमा एवं डीआरजी सुकमा।
02. भास्कर उर्फ भोगाम लक्खा पिता नंदा उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी सुरपनगुड़ा इंगीरपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (छ0ग0)। पीएलजीए बटालियन नंबर 01, प्लाटून नंबर 03, सेक्शन ‘‘ए’’ का पार्टी सदस्य। ईनामी 08 लाख नक्सल सेल आसूचना शाखा।
03. मड़कम/कलमू देवे पिता जोगा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरगुड़ा थाना केरलापाल जिला सुकमा
दक्षिण बस्तर डिवीजन टेलर टीम कमाण्डर(एसीएम)ईनाम 05 लाख सोर्स
इन्टेरोगेशन टीम।
04. लक्ष्मण उर्फ माड़वी छन्नू पिता स्व0 आयता उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी मारोकी डेय्यापारा थाना गादीरास जिला सुकमा, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम सदस्य/एसीएम ईनाम 05 लाख सोर्स डीआईजी ऑफिस सुकमा/आरएफटी सुकमा।
05. हेमला मंगलू पिता स्व0 बोड्डा उम्र लगभग 33 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका कोर्रेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, मण्डीमरका आरपीसी सरकार डीएकेएमएस अध्यक्ष कमेटी जन सम्पर्क शाखा अध्यक्ष ईनाम 02 लाख सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
06. कुंजाम भीमा पिता स्व0 हिड़मा उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका कर्रेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा,मण्डीमरका आरपीसी मिलिशिया इनचीफ ईनाम 02 लाख सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
07. मड़कम भीमा पिता कोसा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोट्टेमंगू थाना किस्टाराम जिला सुकमा।साकलेर आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर/पंच कमेटी अध्यक्ष,ईनाम 02 लाख सोर्स वि0 आ0 शाखा सुकमा पुनेम दुला।
08. मुचाकी मंगा पिता स्व0 हुंगा उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी ओंदेर वंको पारा थाना भेजी जिला सुकमा , भण्डारपदर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 02 लाख सोर्स जिला बल थाना भेज्जी, सीआरपीएफ 219 वाहिनी 203 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा।
09. कोरसा संतोष उर्फ सोमलू पिता लखमू उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका कर्रेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, मण्डीमरका आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष ईनाम 02 लाख सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
10 .तेलाम माड़ा पिता रामा उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका तेलामपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकम, मण्डीमरका आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनाम 02 लाख सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
11 . वेट्टी बण्डी उर्फ देवेन्द्र कुमार वेट्टी पिता नंगा उर्फ दुला उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, बुर्कलंका आरपीसी मेडिकल टीम अध्यक्ष – सोर्स
सीआरपीएफ 80 वाहिनी एवं आरएफटी जगदलपुर।
12 .सोयम हिंगा पिता स्व0 कोसा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा। बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य – सोर्स सीआरपीएफ 80 वाहिनी एवं आरएफटी जगदलपुर।
13 .माड़वी मुन्ना पिता स्व0 कोसा उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी पामलूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा। बुर्कलंका आरपीसी मिलिशिया सदस्य – सोर्स सीआरपीएफ 80 वाहिनी एवं आरएफटी जगदलपुर।
14 .माड़वी गंगा पिता हांदा उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम जिला जिला बीजापुर। कोमटपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य – सोर्स आरएफटी कोंटा 212 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा जिला सुकमा।
15 .पदाम सुकालू पिता स्व0 पाण्डू उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका गायतापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। मण्डीमरका आरपीसी सरकार मेडिकल कमेटी अध्यक्ष – सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
16. डोडी मंगलू उर्फ मधु पिता स्व0 पाण्डू उम्र लगभग 51 वर्ष जाति मुरिया निवासी मण्डीमरका कर्रेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, मण्डीमरका आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष ईनाम 01 लाख सोर्स गो0सै0 हेमंत वि0आ0शा0 सुकमा।
17 .माड़वी लच्छु पिता स्व0
कोसा उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी तोकनपल्ली थाना चिंतलनार जिला सुकमा।,नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य – सोर्स थाना चिंतागुफा।
18 हेमला हड़मा स्व0 जोगा उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी तोकलनपल्ली पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा। नागाराम आरपीसी मिलिशया सदस्य – सोर्स थाना चिंतागुफा ।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

