September 8, 2026

पीटीआई टीचर सुखदेव सिंह ने छात्रा के साथ होटल में किया रेप की कोशिश फरियाद गुहार लगा रही छात्रा को होटल मैनेजर ने मदद के बजाए धमकाया

IMG_20260323_102953

कोरिया 23 मार्च 2026। कोरिया जिले से गुरू-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बैकुंठपुर के शासकीय के व्यायाम शिक्षक ने खेलकूद प्रतियोगिता के बहाने स्कूल की छात्रा को लेकर होटल पहुंच गया। जहां आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना से सहमी छात्रा ने जब मदद की गुहार लगाई, तो होटल के मैनेजर ने सहायता करने के बजाय उल्टे छात्रा को धमकाया गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि मझिगवां शासकीय स्कूल में सुखदेव सिंह पीटीआई के पद पर पदस्थ है। आरोप है कि सुखदेव सिंह ने स्कूल की छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने अपने साथ एक होटल लेकर गया। होटल के कमरें में पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस घटना से डरी-सहमी छात्रा ने जब खुद को बचाने के लिए होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी से मदद मांगी, तो मैनेजर ने छात्रा की मदद करने के बजाय, उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया।

किसी तरह छात्रा आरोपी शिक्षक के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस घटना की बैकुंठपुर थाना पहुंचकर दर्ज करायी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह के साथ ही इस अपराध में साथ देने वाले होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

80 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts