September 9, 2026

CG- अब तक 3 ASP हुए हैं शहीद: जानिये नक्सल इतिहास की वो तीन बड़ी वारदात, जिसमें छत्तीसगढ़ ने खोये चार बहादूर अफसर

IMG_20250609_152412

सुकमा में हुए नक्सली ब्लास्ट में आज एडिश्नल SP आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गये। छत्तीसगढ़ के नक्सल इतिहास में ये तीसरी घटना है, जब एडिश्नल एसपी स्तर के अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए हो। छत्तीसगढ़ की बात करें तो एडिश्नल एसपी में सबसे पहले भास्कर दीवान, फिर राजेश पवार और अब आकाश राव शहीद हुए हैं। अगर मदनवाड़ा में एसपी बीके चौबे सहित तीन एडिश्नल एसपी की बात करें तो नक्सल वारदात में छत्तीसगढ़ ने चार बहादूर अफसरों को खोया है।

सबसे पहले एडिश्नल एसपी भास्कर दीवान हुए थे शहीद
साल 2009 में मदनवाड़ा में राजनांदगाव के एसपी बीके चौबे की शहादत, उस वक्त पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी घटना थी। लेकिन काफी कम लोगों को मालूम होगा, कि साल 1998-99 में भी एक बड़ी नक्सल घटना हुई थी, जो उस वक्त की बड़ी घटना थी। साल 1998-99 में नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एडिश्नल एसपी भास्कर दीवान शहीद हो गये थे।

गरियाबंद में 2011 में राजेश पवार को मिली थी वीरगति
एडिश्नल एसपी की शहादत की एक और घटना करीब 22 साल बाद गरियाबंद में घटी, नक्सली विस्फोट में गरियाबंद में एडिश्नल एसपी राजेश पवार शहीद हो गये थे। राजेश पवार के साथ 10 और पुलिसकर्मी भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। जिले के आमामोरा के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार के नेतृत्व में एक पुलिस दल को नक्सलियों को पकड़ने के लिए भेजा गया था। एडिश्नल एसपी के साथ दल में 10 पुलिसकर्मी शामिल थे। इस घटना में गरियाबंद पुलिस जिले के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार, आरक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षक ओमेश्वर ठाकुर, आरक्षक धनेश्वर, आरक्षक भीषण यादव, आरक्षक भोलाराम साहू, आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक चालक किशोर पाडेय तथा एसपीओ गौरव शहीद हो गए थे

सुकमा में एएसपी आकाश राव शहीद
सुकमा के कोंटा के पास फंडीगुड़ा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव शहीद हो गये। उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल लाया गया था। ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल ग्वाला भी घायल हुए हैं। उन्हे कोंटा में लाया गया है और रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है. इससे पहले कोंटा से 5 किमी दूर डोंडा के जंगल में मौजूद चिकवार गुड़ा खदान में नक्सलियों ने कल रात आगजनी की थी। पोकलेन मशीन को आग के हवाले किया था। एएसपी और उनकी टीम इस आगजनी की घटना की तफ्तीश करने गए थे।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “एएसपी सुकमा आकाश राव गिरिपंजे ने कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास आईईडी विस्फोट में घायल होने के बाद अपने प्राणों की आहुति दे दी. वह एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे. यह हमारे लिए दुखद क्षण है. तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है.’

624 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts