September 14, 2026

रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी को SECL में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी फर्जी DSP को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG_20250611_235604

बिलासपुर 11 जून 2025। न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस शातिर ठग ने खुद को डीएसपी होने और उंची पहुंच का हवाला देकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से लाखों रूपये ठग लिये। बेटी की नौकरी के लिए परेशान पिता से 20 लाख रूपये ऐठने के बाद उसे एसईसीएल में नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ठगी का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि यहां रिटायर्ड कर्मचारी एम.ए.सिद्दीकी का परिवार निवास करता है। सरकारी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की पहचान बीते दिनों अफसर खान नाम के युवक से हुई थी। शातिर युवक ने खुद को डीएसपी बताते हुए उनसे सिद्दीकी से पहले तो जान-पहचान बढ़ाई। इस दौरान बातचीत में अफसर खान को पता चला कि रिटायर्ड कर्मचारी अपनी बेटी की नौकरी और बेटे के ट्रांसफर का प्रयास कर रहे हैं।

मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी अफसर खान ने अपने पद और उंची पहुँच का झांसा देते हुए रिटायर्ड एम.ए.सिद्दीकी को झांसे में ले लिया। आरोपी ने रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी की नौकरी एसईसीएल में लगवाने और बेटे का वेटरनरी कॉलेज राजस्थान से अंजोरा दुर्ग ट्रांसफर करवाने का दावा किया। इस काम के लिए आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में 20 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान आरोपी ने कोल इंडिया के फर्जी दस्तावेज़ और एसईसीएल की फर्जी नियुक्ति पत्र और ट्रांसफर के जाली कागज़ भी रिटायर्ड कर्मचारी को दिये गये। लेकिन जब रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी ने एसईसीएल में उक्त भर्ती का पता लगाया, तब उसे ठगी का शिकार होने की अहसास हुआ। इस खुलासे के बाद एम.ए.सिद्दीकी सिविल लाइन थाने में अफसर खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि शातिर आरोपी अफसर खान का परिवार लंबे समय से इसी तरह की ठगी में लिप्त रहा है। इससे पूर्व अफसर खान के पिता पर खुद को फॉरेस्ट रेंजर बताकर ठगी करने का आरोप लग चुका है।

583 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts