October 31, 2026

केबल तार चोरी करने वाले आरोपी रवि जगत को कोटा पुलिस ने तार के साथ किया गिरफ्तार

file_00000000d22081f48d00dd53b84f9749_copy_579x434

बिलासपुर विवरण* :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 14.10.2026 को प्रार्थी बालाराम मेश्राम पिता मूलसिंह मेश्राम उम्र 46 वर्ष निवासी लिटीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2026 के रात्रि 08.00 बजे करीबन प्रार्थी राम प्रसाद साहू के घर ग्राम लिटीया में केबल तार को रखवाया था कि दिनांक 14.10.2026 के 09.00 बजे राम प्रसाद घर आकर देखा तो कुल 40 मीटर केबल तार कीमती 6000 रुपये नहीं था कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा केबल तार को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इसी क्रम में दिनांक 30.10.2026 को प्रार्थी हंसराज साहू पिता रामवतार साहू उम्र 29 वर्ष निवासी करगी कला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.10.2026 के 05.30 बजे प्रार्थी अपने खेत प्लॉट ग्राम करगी कला में फसल देखने गया था बोर पंप के लिए केबल तार करीबन 200 मीटर को लगा हुआ था जहां एक लड़का केबल तार को चोरी कर ले जा रहा था जो प्रार्थी को देखकर भागने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रवि सिंह जगत पिता बहादुर सिंह जगत उम्र 35 वर्ष निवासी नवा पथरा थाना कोटा के कब्जे से 240 मीटर केबल तार को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजने की कार्यवाही किया जावेगा ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू , सहायक उप निरीक्षक शिव साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, का विशेष भूमिका रहा ।

116 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts