September 15, 2026

तखतपुर थाना अंतर्गत बेलपान में हुए सुसाइड पर मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में भाजपा नेता के बेटे पर मृतक की पत्नी को भगाने का आरोप

IMG_20250928_115126

बिलासपुर, में हुऐ 25 सितंबर 2025।को तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलपान गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के 52 वर्षीय देवलाल मरकाम ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट ने पूरे गांव को हिला दिया। सुसाइड नोट में साफ-साफ लिखा था कि मृतक की पत्नी को गांव के ही एक भाजपा नेता के बेटे ने बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस घटना से आहत होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

सुसाइड नोट में लिखे आरोप

जानकारी के अनुसार मृतक देवलाल मरकाम गांव में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव में किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से प्रेम संबंध था। सुसाइड नोट में उल्लेख है कि मृतक ने कई बार अपनी पत्नी को आरोपी दद्दू कौशिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। उसने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया भी, लेकिन कुछ दिन पहले ही दद्दू कौशिक मृतक की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया। इसी सदमे और अपमान से आहत होकर देवलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों और स्वजनों का आरोप है कि महिला के लापता होने की जानकारी पुलिस को पहले ही दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब देवलाल ने आत्महत्या कर ली, तब भी पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल कर रही है।

239 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts