September 14, 2026

8 वीं क्लास का बच्चा 5 दिन से लापता परिजन पहुंचे एसएसपी कार्यालय परिजनों को सता रहा है अनहोनी का डर

IMG_20250805_220443

बिलासपुर 5 अगस्त 2025। बिलासपुर ज़िले के भरारी गांव से एक 13 वर्षीय बालक चिन्मय सूर्यवंशी बीते 5 दिनों से लापता है। चिन्मय 8वीं कक्षा का छात्र है और घर से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने जब बच्चे की तलाश की, तो कोई सुराग न मिलने पर रतनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो रही है।

इसी के चलते चिन्मय के माता-पिता और परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बच्चे के लापता होने से गांव में भी तनाव और बेचैनी का माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद डरे हुए हैं।

504 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts