September 14, 2026

FASTag यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी: स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होगा ₹3000 का एनुअल पास, जानें फ़ायदे

IMG_20250814_110045

FASTag : 15 अगस्त, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। अब कार, जीप और वैन जैसे वाहनों के मालिक ₹3000 का ‘FASTag एनुअल पास’ खरीद सकेंगे। इस पास की मदद से एक साल में टोल पर होने वाले खर्च में ₹7000 तक की बचत हो सकती है।

FASTag : FASTag यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी: स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होगा ₹3000 का एनुअल पास, जानें फ़ायदे

क्या है FASTag एनुअल पास?
FASTag एनुअल पास सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए है। इसकी कीमत ₹3000 तय की गई है और यह जारी होने की तारीख से एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो) तक वैध रहेगा। यह पास उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा, जो नेशनल हाईवे पर अक्सर यात्रा करते हैं।

सिर्फ नेशनल हाईवे पर होगा मान्य
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह एनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे पर ही मान्य होगा। अगर आप किसी राज्य सरकार के अधीन आने वाले हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका साधारण FASTag अकाउंट से सामान्य रूप से टोल कटेगा। इस नई सुविधा से देशभर के लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो रोज़ाना टोल प्लाज़ा से गुजरते हैं।

इस कदम को सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत टोल कलेक्शन को और अधिक कुशल और सस्ता बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

389 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts